फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: टेक्सटाइल फैक्ट्री में देर रात लगी आग, मौके पर मचा हड़कंप; कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

Tue, 30 Dec 2025 12:17 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत

सार

टेक्सटाइल फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया।  कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि आसपास के इलाके में धुएं का गुबार फैल गया
 
विज्ञापन
फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के पसीना रोड स्थित सचदेव टेक्सटाइल फैक्ट्री में सोमवार देर रात अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


 हालांकि, तब तक फैक्ट्री में रखी मशीनें और कच्चा माल पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि आसपास के इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। फैक्ट्री मालिक मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा ले रहे हैं। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मालिक ने बताया कि नुकसान का सटीक आंकलन अभी किया जा रहा है, लेकिन लाखों रुपये का सामान जल गया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटना की जांच में जुटी हुई है। इस हादसे से इलाके में सुरक्षा मानकों पर सवाल उठने लगे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें