फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बिच्चयों की माैत के मामले में गोदाम मलिक पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बरसत रोड भैंसवाल स्थित वेस्ट कपड़े के गोदाम में कपड़ों की भारी भरकम गांठों के नीचे दबने से दो बच्चियों की मौत के मामले में पुलिस का दिल नहीं पसीजा। पुलिस गोदाम मालिक के खिलाफ शिकायत का इंतजार करती रही।
विज्ञापन

परिजन किसी पर कोई कार्रवाई नहीं कराना चाहते थे। वे शुक्रवार को दोपहर बाद दो बजे तक बच्चियों के शव लेने के लिए अस्पताल में बैठे रहे। थाना तहसील कैंप पुलिस ने परिजनों का रोष बढ़ने पर दोनों बच्चियों के शवों के पोस्टमार्टम करीब पौने 28 घंटे बाद कराए। पुलिस ने इसमें गोदाम मालिक अजीत के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 (1) में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई की गुड्डी ने पुलिस को बताया कि वह और उसकी सहेली रामा देवी (निवासी मैनपुरी, यूपी) विकास नगर व शक्ति नगर में किराये पर रहती हैं। अजीत के बरसत रोड भैंसवाल स्थित गोदाम में कपड़ा छंटाई का काम करती हैं। वे वीरवार सुबह करीब 9:30 बजे दोनों अपनी बेटियों प्रज्ञा (4) और सोनम (ढाई साल) को साथ लेकर ड्यूटी पर आई थीं। वे दोनों महिलाएं काम में व्यस्त हो गईं और बच्चियां पास ही खेलने लगीं।
विज्ञापन

गोदाम में लापरवाही से बिना किसी सहारे के बहुत ऊंची रखी गई वेस्ट कपड़ों की भारी तहें अचानक दोनों बच्चियों के ऊपर गिर गईं। श्रमिकों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कपड़ों को हटाकर दोनों बच्चियों को बाहर निकाला।
जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने प्रज्ञा और सोनम को मृत घोषित कर दिया। गुड्डी ने आरोप लगाया कि गोदाम मालिक अजीत ने परिसर में भारी माल उठाने या सुरक्षित रखने के लिए क्रेन या अन्य कोई तकनीकी सुविधा उपलब्ध नहीं कराई थी। कपड़ों को बेहद खतरनाक तरीके से एक के ऊपर एक लादकर रखा गया था। यह हादसे की मुख्य वजह बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें