फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल रिहर्सल में प्रशासन फेल, बच्चे पास

Sun, 14 Aug 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
पानीपत। स्वतंत्रता दिवस समारोह के जिला स्तरीय समारोह की रिहर्सल में ही प्रशासन फेल हो गया। समय पर ध्वजारोहण तक नहीं किया जा सका। यहीं नहीं अधिकारियों ने पहले मार्च पास्ट की सलामी ले ली। उसके बाद उन्हें ध्वजारोहण की सुध आई। इस सबके उलट बच्चे फाइनल रिहर्सल में शानदार प्रस्तुतियों के साथ पास हो गए। प्रशासन अंतिम समय तक स्वतंत्रता दिवस समारोह का स्थान तक तय नहीं कर सका।
विज्ञापन


जिले में वीरवार सुबह हुई तेज बारिश से बिगड़ी स्थिति शनिवार तक नहीं सुधर सकी। प्रशासन शिवाजी स्टेडियम में भरा पानी नहीं निकाल सका। इस वजह से शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल अनाज मंडी में करनी पड़ी। बच्चे तैयारी के साथ सुबह साढ़े आठ बजे ही रिहर्सल स्थल पर पहुंच गए, लेकिन प्रशासनिक अमला बिना तैयारी के पहुंचा। रिहर्सल में डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे नहीं पहुंच सके। एसपी राजेश दुग्गल 10 बजे पहुंचे।

उन्होंने जाते ही परेड की सलामी ली और निरीक्षण कर मात्र नौ मिनट में ही वापस चले गए। इसके बाद एडीसी ने 10:33 बजे ध्वजारोहण किया। स्कूली विद्यार्थियों ने 10:40 बजे मास, पीटी, डंबल और लेजियम का प्रदर्शन किया। 10:55 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए। यह 12:03 बजे तक चलते रहे। इसके बाद 12:05 बजे राष्ट्र गान हुआ।
विज्ञापन


आढ़ती की दुकान से ली बिजली
प्रशासन ने अनाज मंडी में रिहर्सल तो तय कर दी, लेकिन वहां पर बिजली सप्लाई की कोई व्यवस्था नहीं की गई। माइक चलाने के लिए बिजली के बिजली निगम में बात की गई, तो अधिकारियों ने पहले परमिशन लेने की बात कही। बिजली निगम द्वारा दो टूक जवाब देने के बाद अधिकारियों को एक आढ़ती की दुकान से बिजली लेनी पड़ी।

बच्चों को पीना पड़ा दूषित पानी
स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल में प्रशासनिक अधिकारियों की टेबल पर भले ही बिसलरी के पानी की बोतल रखी थी, लेकिन स्कूली बच्चों के लिए पेयजल के पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए। सुबह साढ़े आठ बजे रिहर्सल को पहुंचे बच्चों को बहुत देर तक पानी नहीं मिल सका। वे एक टैंकर से ही पानी पीने लगे। मीडियाकर्मियों ने उनको टैंकर में दूषित पानी होने के बारे में बताया। इसके बाद विद्यार्थियों ने वहीं पर पानी की बोतलों को खाली कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों को इस बारे में जानकारी देने के बाद पानी के कैंपरों की याद आई। इसके बाद एनसीसी और स्काउट के बच्चे कैंपर लेकर आए।

वर्जन
स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर शनिवार को अनाज मंडी में रिहर्सल की गई है। मुझे किसी जरूरी काम के चलते बाहर जाना पड़ गया था। मैंने एडीसी की इसको लेकर जिम्मेदारी तय कर दी थी। स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह के आयोजन को लेकर शिवाजी स्टेडियम और अनाज मंडी दोनों स्थानों पर तैयारी की गई है। बारिश होने पर अनाज मंडी और मौसम साफ रहने पर शिवाजी स्टेडियम में समारोह होगा। इस बारे सभी को अवगत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. चंद्रशेखर खरे, उपायुक्त, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें