फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली की गंदगी को लेकर दो पक्षो में मारपीट, एक महिला की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
एकता विहार कॉलोनी में नाली की गंदगी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पिता पुत्र ने एक युवक और उसके परिवार के साथ मारपीट कर दी। जिसमें परिवार की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मोहित सिंघला निवासी एकता विहार कॉलोनी ने बताया कि गली की नाली ब्लॉक है। जिसका आरोप उनके परिवार पर लगाते हुए रामपाल व उसके बेेटे आशीष ने मारपीट की। मारपीट में उनकी मां को चोट लगी, उसकी हालत गंभीर है। इसके साथ ही उनकी जेब में 1300 रुपये नकद और हाथ की घड़ी भी छीनने का आरोप पिता-पुत्र पर लगाया है। चांदनीबाग थाना पुलिस ने मोहित सिंघला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें