फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगाई के लिए आया धागा डाई हाउस से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 29 पार्ट टू स्थित एक डाई हाउस में रंगाई के लिए आया 812 किलो धागे को अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गया। हालाकि मालिक ने गोदाम में रहने वाले एक युवक पर शक जताया, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुशील पुत्र रामू गौड निवासी तहसील कैंप ने बताया कि उसका सेक्टर 29 पार्ट टू में डाई हाउस है। जिसमें 15 जुलाई को श्याम एक्सपोर्ट्सह से रंगाई के लिए 1 हजार किलो धागा आया था। उन्होंने 150 किलो धागा मशीन में लगाया और 40 किलो रंगाई के लिए पास में रखा था। वहीं इसके अलावा बाकि 812 किलो धागा अंदर गोदाम में रखा हुआ था। वह अगले दिन फैक्ट्री गए तो 812 किलो धागा चोरी मिला। डाई हाउस में बंसल पटेल नामक युवक रहता है, शक है कि उसी ने यह धागा चोरी किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर सभी पहलुओं के तहत कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें