फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भूमि विवाद में मारपीट, महिला की तोड़ी अंगुली

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मकान के बीच की जगह के लिए दो पक्षों मेंं झगड़ा हो गया। जिसमें युवक की छाती की हड्डी टूट गई। उनकी पत्नी की ईंटोंं से हमला करने पर हाथ की अंगुली टूट गई।
विज्ञापन

थाना सेक्टर-13-17 में शिकायत देकर रोशन निवासी गढ़ सरनाई गांव ने बताया कि उनके व भीरा के मकान के बीच में कुछ जगह खाली पड़ी है। जिस पर उसका कब्जा चला आ रहा है। दो अप्रैल को वह अपनी जगह पर सफाई कर रहा था। तभी भीरा, विक्रम, सोनू, भानी, आपस में इकट्ठा होकर पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। जब उसने उनको गाली देने से रोका तो उन्होंने उसके व उसकी पत्नी के ऊपर हमला कर दिया। जिससे उनकी छाती की हड्डी टूट गई और उसके पास में पड़ी ईंटों के हमले में उसकी पत्नी के हाथ की अंगुली टूट गई। उन्होंने बचाव का शोर किया तो काफी आदमी इकट्ठे हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना सेक्टर 13-17 पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें