फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी देखते बच्चों में झगड़ा, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव गढ़ी सिकंदरपुर में टीवी देखते समय एक ही परिवार के बच्चों में झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ा तो बच्चों की लड़ाई में परिजन भिड़ गए। झगड़े और मारपीट में चार लोग घायल हो गए। परिवार के एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ पुराना औद्योगिक थाने को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव गढ़ी सिकंदरपुर निवासी राजेंद्र ने बताया कि उसके और बड़े भाई सुनील के बच्चे उनके घर पर टीवी देख रहे थे। इसी बीच बच्चों में झगड़ा हो गया। भाई सुनील और भाभी पत्नी संतोष ने अपने बच्चों को समझाने की बजाए उनके बेटे को डंडे से पीट दिया और गालियां देनी शुरू कर दीं। उसने विरोध किया तो भाई-भाभी ने मारपीट शुरू कर दी। मामले की उन्होंने पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस को शिकायत देने की रंजिश में भाभी ने अपने मायके कॉल कर लोगों को बुला लिया।
उन लोगों के साथ भाई सुनील, भाभी संतोष, साले राजेंद्र, नन्हा, ससुर कृष्ण, सुशील, कृष्ण राजेंद्र और तीन अन्य के साथ तेजधार हथियार, लोहे की रॉड, तलवार, डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। सभी ने उनपर हमला कर दिया। हमले में वह, उसकी पत्नी सोनी, मां अंगूरी, बच्चे घायल हो गए। उन्होंने बीच बचाव के लिए आवाज लगाई तो पड़ोसी इकट्ठा हो गए। उन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पत्नी की हालत गंभीर
पति ने बताया कि उसकी पत्नी सोनी की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी दंपती और अन्य लोग उन्हें धमकी देकर गए है कि अगर दोबारा मौका मिलेगा तो सभी को जान से मार देंगे।
राजेंद्र की शिकायत पर नामजद आठ आरोपी और तीन अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 324, 148, 149, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की गहनता से जांच की जा रही है। - इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह, प्रभारी, पुराना औद्योगिक थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें