फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गंडासी और डंडों से हमले का पांचवां आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। पुलिस ने राक्सेड़ा गांव के एक घर में घुसकर पिता-पुत्र पर डंडों व गंडासी से हमले के पांचवें आरोपी को मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान राक्सेडा निवासी रोहित उर्फ जोनी उर्फ कागा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से डंडा बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

हथवाला चौकी प्रभारी राजेंद्र ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने इस मामले में गिरफ्तार अपने चार साथी विकास उर्फ बाटू, नितिश उर्फ काला, नवीन उर्फ जोनी और भोला के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकारा किया।
उसने पुलिस को बताया उसके साथी नवीन की करीब एक माह पहले गांव निवासी पवन के साथ किसी बात के लिए कहासुनी हुई थी। जिसकी रंजिश रखते हुए नवीन के साथ मिलकर उन सभी ने 20 अप्रैल की रात पवन के घर में घुसकर उसके भाई सुदामा और पिता कृष्ण को डंडों व गंडासी से चोट मारकर घायल कर दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें