पानीपत। भारत नगर निवासी एक कंपनी का फील्ड कर्मचारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। किला थाना पुलिस ने इसमें गुमशुदगी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सौरव निवासी भारत नगर ने बताया कि वह मूल रूप से खंदारवली थाना कांधला जिला शामली उत्तर प्रदेश का मूल निवासी है। वह बबैल रोड भारत नगर में किराये पर रहता है। उसका बड़ा भाई गौरव शुभ भविष्य बैंक में फील्ड का काम करता है। वह 26 दिसंबर को सुबह घर से बिना बतलाए कहीं चला गया। उन्होंने उसको अपने स्तर पर कई जगह तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।