फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बारिश ने खोली निकासी व्यवस्था की पोल, जलभराव से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा।बेमौसम बारिश ने जहां सर्दी को बढ़ा दिया है। वहीं शहर में जलभराव से नगरपालिका की निकासी व्यवस्था की पोल भी खोलकर रख दी है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि किसानों के चेहरों पर रौनक ला दी है।
विज्ञापन


पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के चलते सर्दी बढ़ गई है। तापमान में आई गिरावट ने लोगों को ठिठुरने को मजबूर कर दिया है। गर्म कपड़े बेचने वाले दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ भी बढ़ने से दुकानदारों की चांदी हो रही है। शहर में निकासी व्यवस्था ठप होने के कारण रेलवे रोड, काठमंडी, चुलकाना रोड पर फ्लाईओवर के पास, पुराने बस अड्डे पर जलभराव की समस्या पैदा हो गई। इसके कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि शहर में निकासी को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं लेकिन वो केवल हवा हवाई ही साबित हो रही हैं। बारिश ने धरतीपुत्रों के चेहरों पर मुस्कुराहट ला दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें