फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार सबके बराबर पर सांता क्लॉज के नाम पर बच्चों को भ्रमित करना गलत : संजय

Thu, 25 Dec 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक संजय ने कहा कि त्योहार सबके सम्मानित हैं। किसी भी त्योहार को लेकर भ्रम फैलाना समाज के लिए घातक है। क्रिसमस दिवस पर मां-बाप व अभिभावक का बच्चों को सांता क्लॉज के गिफ्ट देने की बात कहकर भ्रमित कर रहे हैं। यह भविष्य के लिए खतरनाक है।
विज्ञापन

उन्होंने ये बात सबको रोशनी फाउंडेशन की ओर से कुटानी रोड स्थित हिमालयन पब्लिक स्कूल में बुधवार को कही। उन्होंने कहा कि बच्चों को कभी झूठा स्वार्थ नहीं दिखाया जाएं। वे फिर बड़े होकर इसी धारणा के साथ काम करेंगे। यह समाज और परिवार दोनों के लिए समस्या बन सकते हैं। सबको रोशनी फाउंडेशन के अध्यक्ष सतबीर गोयल व कार्यक्रम संयोजक संजय बंसल ने कहा कि बच्चों को दिए गए गलत संस्कार आगे चलकर हमें ही दुख देते हैं। बचपन में जो आदतें और मूल्य बच्चों के मन में डाले जाते हैं, वहीं उनके व्यक्तित्व की नींव बनते हैं। हिमालयन पब्लिक स्कूल के संचालक अनिल जताना, मनीष गोयल व कृष्ण नारंग ने कहा कि आजकल लोग क्रिसमस पर प्लास्टिक के पेड़ लगाते हैं। जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं। प्लास्टिक न तो सड़ता है और न ही जीवन देता है, इसके स्थान पर तुलसी के पौधे की पूजा करनी चाहिए। सबको रोशनी फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक विकास गोयल ने कहा कि कई वर्षों से हिंदू धर्म की अलग जगाने के लिए संस्था कार्यरत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें