फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खाद और बीज विक्रेताओं ने ली हड़ताल वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। खाद और बीज विक्रेताओं ने शुक्रवार को पांचवें दिन हड़ताल वापस ले ली है। इसके बाद जिला में दोपहर बाद ही सभी दुकान खुल गई। जिसके चलते किसानों ने भी राहत की लंबी सांस ली है। वहीं विक्रेता अब 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यमुनानगर दौरे के बाद बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह के साथ बैठक से उम्मीद लगाए हुए हैं। इसमें रास्ता निकलने की संभावना है।
विज्ञापन

पानीपत सीड्स एंड पेस्टीसाइड एसोसिएशन के जिला प्रधान रणबीर दूहन ने बताया कि सरकार ने सीड्स बिल में संशोधन कर कंपनी और विक्रेताओं के लिए जेल जाने के दरवाजे खोल दिए हैं। इसमें सैंपल फेल आने पर दुकानदार या कंपनी को सीधी सजा व लाखों रुपये का जुर्माना है। खाद व बीज विक्रेताओं ने 14 अप्रैल तक हड़ताल का फैसला लिया था। दुकानदार अपनी मांगों के अनिश्चिचतकालीन हड़ताल पर जाने को तैयार थे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने शुक्रवार को सोनीपत में विक्रेताओं से बात कर हड़ताल खत्म करा दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ बैठक कराने और इसमें सुलह कराने का भरोसा दिया।
किसान पिछले पांच दिन से खाद, बीज व पेस्टीसाइड के लिए बाजार के चक्कर काट रहे थे। उनको बीज और खाद नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में हरे चारे की फसल की भी बिजाई नहीं हो पा रही थी। किसानों को अपने स्तर पर बीज का प्रबंध करना पड़ रहा था। शुक्रवार को हड़ताल खत्म होते ही किसान खाद और बीज लेने के लिए मंडी में पहुंच गए। बाजार में देर शाम तक खाद व बीज की खरीद चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें