फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सरकारी क्वार्टर में एक लाख की रिश्वत लेते महिला ग्राम सचिव गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) करनाल की टीम ने पंचायत विभाग की महिला ग्राम सचिव किरण को सरकारी क्वार्टर में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि किरण पानीपत के दरियापुर गांव निवासी ठेकेदार राजकुमार उर्फ राजू से 13.50 लाख रुपये के बिल पास करने की एवज में रिश्वत मांग रही थी।
शिकायतकर्ता दरियापुर गांव निवासी ठेकेदार राजकुमार उर्फ राजू ने आरोप लगाया था कि ग्राम सचिव 2024 से अब तक उससे करीब सात लाख रुपये रिश्वत के नाम पर ले चुकी है। एसीबी ने आरोपी ग्राम सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

राजकुमार उर्फ राजू ने इस संबंध में एसीबी करनाल को लिखित शिकायत दी थी। उसने आरोप लगाया कि उसने पानीपत के रामनगर-जीतगढ़ गांव में नाला निर्माण और सफाई का काम किया था। इसके अलावा श्मशान घाट में पेंट का काम भी किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह वर्ष 2024 से लगातार ये काम कर रहा है।
उसका कहना था कि मूल रूप से सोनीपत जिले के इशापुर खेड़ी गांव निवासी ग्राम सचिव किरण उससे बिल पास करने के नाम पर हर बार रिश्वत मांगती थी। आरोप है कि रिश्वत देने के बावजूद उसके पूरे बिल पास नहीं किए गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके 13.50 लाख रुपये के बिल पास करने की एवज में ग्राम सचिव ने एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। उसने एसीबी को रिश्वत मांगने से संबंधित सबूत भी उपलब्ध कराए।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी करनाल के प्रभारी अरविंद ने एएसआई राजकुमार, बालिस्टर, हवलदार कुलदीप और हवलदार बलदेव को शामिल कर टीम गठित की। टीम ने वीरवार दोपहर बाद करीब तीन बजे पंचायत विभाग के असंध रोड स्थित कार्यालय परिसर में बने सरकारी क्वार्टर पर दबिश दी।

शिकायतकर्ता राजकुमार उर्फ राजू पॉलिथीन में एक लाख रुपये लेकर ग्राम सचिव के क्वार्टर पर पहुंचा। आरोप है कि ग्राम सचिव किरण ने उसे रुपये लेकर आने के लिए वहीं बुलाया था। जैसे ही उसने रिश्वत की रकम किरण को दी, एसीबी टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसीबी करनाल के प्रभारी अरविंद ने बताया कि ग्राम सचिव किरण के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें