फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक को बचाते हादसा, पिता की मौत, बेटा घायल

Sun, 17 Nov 2013 11:43 PM IST
पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
 पानीपत-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग पर नौल्था के पास एक बाइक अनियंत्रित पलट गई, जिससे पिता की मौत और बेटा घायल हो गया।
विज्ञापन


 दरअसल, हादसा दूसरी ओर से आ रही एक बाइक को बचाने के चक्कर में हुआ। बाइक चालक ने दूसरी बाइक से टक्कर न हो, इसलिए अपनी बाइक को मोड़ने की कोशिश की और अनियंत्रित होकर गई है। दोनों पिता और बेटा गुरु पूर्णिमा पर यमुना स्नान कर घर लौट रहे थे।

हादसा रविवार सुबह के समय पानीपत-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग पर नौल्था गांव के पास हुआ। जौंधन कलां निवासी राजाराम (55) अपने पुत्र मनोज के साथ गुरु पूर्णिमा पर यमुना स्नान करने के बाद घर लौट रहे थे। मनोज मोटरसाइकिल चला रहा था और राजाराम पीछे बैठा था।
विज्ञापन


जब वे नौल्था के पास पहुंचे तो सामने से दूसरी मोटरसाइकिल आ गई। इस दौरान मनोज ने मोटरसाइकिल से बचने का प्रयास किया। स्पीड ब्रेकर बीच में आने से उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और वे दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में राजाराम और मनोज घायल हो गए।

दोनों को पीएचसी नौल्था ले जाया गया। जहां से राजाराम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पानीपत रेफर कर दिया। इस दौरान पानीपत ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। परिजन राजाराम को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम कराकर शव उनको सौंप दिया। चिकित्सकों ने बताया कि राजाराम की मौत सिर और छाती में चोट लगने से हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें