गांव कुराना में खेत में पानी देने गए पिता व पुत्र पर 5-6 हथियारों से लैस व्यक्तियों ने हमला कर दिया। इसमें पिता व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव कुराना निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पिता ईश्वर के साथ अपने खेत में नहरी पानी देने गया था। वो पानी लगा कर आपने घर की ओर चले तभी सुंदर निवासी भुसलाना अपने 5-6 साथियों के साथ आया और आते ही लाठी-डंडों से पिता पुत्र पर हमला कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गए। एक ग्रामीण ने मारपीट करते देख लिया उसे देखकर वह भाग गए उसने उनके परिजनों को मामले की जानकारी दी परिजनों ने उन्हें पानीपत के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवा दिया।