फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों के प्लाट की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने का भंडाफोड़

Fri, 08 Jan 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत तहसील में मॉडल टाउन स्थित करोड़ों रुपये की कीमत के एक प्लाट की फर्जी मुख्तयारनामे के आधार पर रजिस्ट्री कराने के प्रयास का भंडाफोड़ हुआ है। तहसील द्वारा इसको 2012 में ही उक्त प्लाट के मुख्तयारनामे को रद्द किया था। खुद नायब तहसीलदार ने मामले को पकड़ा। आरोपी कंवरपाल इसके आधार पर अपनी पत्नी के नाम मकान की रजिस्ट्री कराने के प्रयास में था। थाना शहर पुलिस ने नायब तहसीलदार की शिकायत पर कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मामला लघु सचिवालय स्थित पानीपत तहसील में पकड़ा गया है। मामले के अनुसार माडल टाउन निवासी कंवरपाल शुक्रवार को मॉडल टाउन स्थित 148-आर में 195 गजे में बने मकान की रजिस्ट्री कराने पहुंचा। कार्यकारी नायब तहसीलदार रविंद्र मलिक ने कागजों की जांच की। उन्होंने कंवरपाल से जानकारी ली। कंवरपाल ने उनको बताया कि उक्त मकान मोहित महाजन का है और उन्होंने उनसे मकान खरीद लिया है। इसमें मुख्तयारनामा भी है। वह इसके आधार पर उक्त मकान की रजिस्ट्री अपनी पत्नी बीना रानी के नाम कराना चाहता है।

उन्होंने इसके आधार पर रजिस्ट्री कराने की मांग की। नायब तहसीलदार ने मुख्तयारनामे की जांच कराई तो उसमें पाया कि उक्त मुख्तयारनामा 19 जनवरी 2012 को कैंसिल कर दिया गया था। नायब तहसीलदार रविंद्र मलिक ने उनको सच दिखाया तो वे सब करीब ढाई लाख के स्टांप पेपर व अन्य कागजात वहीं पर छोड़कर फरार हो गए। इससे तहसील में एक बार तो हड़कंप मच गया। नायब तहसीलदार की सूचना पर थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची और उनकी शिकासयत पर कंवरपाल व उनकी पत्नी बीना देवी समेत अन्य कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पहले भी हो चुका है गडबड़झाला
मॉडल टाउन में 148-आर की रजिस्ट्री फर्जी इकरारनामे के आधार पर कराने का भंडाफोड़ होने के बाद दूसरे मामलों से भी पर्दा उठा। जांच में सामने आया कि मोहित महाजन के पिता कुलदीप महाजन के नाम से मॉडल टाउन में 148-एल नाम से भी मकान था। वह भी कंवरपाल ने अपने नाम कराया था। जिसकी कई साल पहले तत्कालीन तहसीलदार द्वारा अटार्नी की गई थी। उसमें भी इसी मुख्तयारनामे को प्रयोग किया गया था। बताया जा रहा है कि मोहित महाजन मानसिक रूप में अशक्त है। जिसका फायदा कंवरपाल उठाना चाहता है।

वर्जन
पानीपत तहसील में नायब तहसीलदार रविंद्र मलिक ने रद मुख्तयारनामे के आधार पर मॉडल टाउन स्थित 148-आर मकान की रजिस्ट्री कराने का मामला पकड़ा है। नायब तहसीलदार की शिकायत पर थाना शहर में कंवरपाल व उसकी पत्नी बीना समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। तहसील में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी और ऐसे लोगों पर सख्ती के साथ निपटा जाएगा।
हरिओम अत्री, तहसीलदार, पानीपत।

वर्जन
पुलिस को तहसील में फर्जी कागजातों के आधार पर रजिस्ट्री कराने की सूचना मिली थी। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुरेश सैनी, प्रभारी, थाना शहर पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें