फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डल्लेवाल के समर्थन में किसान आज करेंगे सांकेतिक भूख हड़ताल

Fri, 20 Dec 2024 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एमएसपी गारंटी कानून की मांग को लेकर खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में जिले के किसानों ने भी उतरने का निर्णय लिया है। हालांकि अभी ऐसा कोई फैसला किसान नेताओं ने नहीं लिया है कि वह खनौरी बॉर्डर पर जाएंगे। परंतु डल्लेवाल के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के पदाधिकारी शुक्रवार को लघु सचिवालय के सामने अनाज मंडी गेट पर सांकेतिक भूख हड़ताल करेंगे। यह भूख हड़ताल फिलहाल एक दिन की होगी। भूख हड़ताल व धरने के बाद किसान एमएसपी गारंटी कानून को लेकर लघु सचिवालय में जाएंगे। जहां पर डीसी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने बताया कि 10 माह से ज्यादा हो गए हैं, किसान एमएसपी की मांग को लेकर अंबाला में खनौरी बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। पंजाब का किसान अकेला नहीं हैं। पूरे हरियाणा के किसान भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा है। सरकार किसानों की मांगे मानने के बजाय उन पर लाठियां व गोलियां चला रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी ठंड में किसानों पर पानी की बौछार की जा रही है। ऐसा करके किसानों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 23 दिन से आमरण अनशन पर अड़े हुए हैं। इसलिए जिले के किसानों ने भी उनके समर्थन में एक दिन की भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है। सुबह 10 बजे सैकड़ों की संख्या में किसान लघु सचिवालय के सामने पहुंचेंगे। यह भूख हड़ताल शांतिपूर्ण तरीके से होगी। यदि पुलिस ने किसी के साथ जोर जबरदस्ती करने का प्रयास किया तो उसका जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें