फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने निकाला फतेह मार्च, किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। कृषि कानूनों की वापसी एवं अन्य मांगों के निदान के आश्वासन पर शनिवार को किसानों ने फतेह मार्च निकाला। आंदोलन में हुई जीत की खुशी मनाई और डाहर टोल पर चल रहे धरने को खत्म किया। आंदोलन के दौरान धरने पर बैठे और बेहतर काम करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

डाहर टोल पर किसान जीत की खुशी में जश्न मनाते हुए डीजे पर नाचे। लड्डू खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। सुबह भाकियू के जिला प्रधान सोनू मालपुरिया ने अपनी टीम के साथ डाहर टोल पर पहुंचे और किसानों को फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया। नौल्था चौबीसी के प्रधान तेजबीर जागलान, नौल्था बारहा के प्रधान राज सिंह आर्य, खालसा प्रचार गुरुद्वारा संत भवन इसराना साहिब से सरदार दलविंदर सिंह, पूर्व जिला प्रधान कुलदीप बालाना, जिला प्रवक्ता प्रदीप जागलान, राजेंद्र जागलान, जोगेंद्र जग्गी, ईश्वर जागलान, कृष्ण नौल्था और निवर्तमान सरपंच बलराज जागलान ने भी अपनी टीम के साथ किसानों शॉल भेंट की। पगड़ी बांध कर सम्मानित किया। इस दौरान बिंटू मालिक, जयकरण कादियान, नफे सिंह नौल्था, देवी सिंह डाहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें