फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल से पानीपत आते वक्त सीएम की खाली कार और काफिले को किसानों लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल तो हेलिकॉप्टर से पानीपत पहुंच गए, लेकिन उनकी खाली गाड़ी और काफिले को पानीपत टोल प्लाजा पर किसानों ने रोक लिया। पानीपत टोल पर जमकर हंगामा हुआ और किसानों ने सीएम की कार और काफिले को पानीपत में प्रवेश नहीं करने दिया। सीएम की कार और काफिल को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर करीब तीन बजे करनाल सेे सीएम की खाली कार और काफिले की अन्य गाड़ियां पानीपत टोल पर पहुंची। वहां किसान हिसार में हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले फेंकने के विरोध में पहले से ही प्रदर्शन कर रहे थे। किसानों ने टोल पर जाम लगा दिया था और सीएम मनोहर लाल के काफिले की गाड़ियां दिखते ही हंगामा शुरू हो गया। किसान गाड़ियों के आगे खड़े हो गए। करीब 15 मिनट तक हंगामा चला। काफिले के साथ आ रहे सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने किसानों को समझाने की कोशिश की। इस दौरान नोकझोंक की स्थिति बन गई। यह काफिला गांव बाल जटान जा रहा था, जहां पर सीएम ने रविवार को 500 बेड के कोविड अस्पताल का उद्घाटन किया।
किसानों ने धमकाया, लौट जाओ, नहीं तो बंधक बना लिए जाओगे
किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुधीर जाखड़ ने पानीपत टोल पर सीएम के काफिले के पहुंचते ही उन्हें रोका और साफ कह दिया कि लौट जाओ नहीं तो बंधक बना लिए जाओगे। इस काफिले में सीएम की पायलेट और इंटरसेप्टर गाड़ियां भी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिफाइनरी के रास्ते से होकर बाल जटान पहुंचा काफिला
किसानों के विरोध के बाद सीएम की गाड़ियों का काफिला लौटा और रिफाइनरी रोड से होता हुआ गांव बाल जटान पहुंचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें