पानीपत में किसान और पुलिस आमने सामने है।
- फोटो : अमर उजाला
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है। पानीपत में बुधवार को कष्ट निवारण समिति की बैठक में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आगमन की खबर पर किसान लघु सचिवालय के बाहर जमा हो गए। किसान पहले ही चेतावनी दे चुके थे कि वे उपमुख्यमंत्री को पानीपत में प्रवेश नहीं करने देंगे।
बड़ी संख्या में लघु सचिवालय के बाहर इकट्ठा किसानों ने हंगामा किया। किसानों के विरोध के चलते पुलिस ने कमान संभाल ली है। गौरतलब है कि इससे पहले किसानों के विरोध के चलते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का पानीपत आना तीन बार टल चुका है।