फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agnipath Protest: पानीपत में किसानों ने किया प्रदर्शन, लघु सचिवालय पहुंच राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Fri, 24 Jun 2022 12:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत के किसानों ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में अग्निपथ योजना के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। सुबह साढ़े 10 बजे किसान लघु सचिवालय पुल के नीचे एकजुट हुए और पैदल प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे।
विज्ञापन
पानीपत में प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्निपथ योजना के विरोध में पानीपत जिले के किसान भी सड़कों पर उतर आए हैं। जिले के किसानों ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में अग्निपथ योजना के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। सुबह साढ़े 10 बजे किसान लघु सचिवालय पुल के नीचे एकजुट हुए और पैदल प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। किसानों ने उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें जल्द से जल्द अग्निपथ योजना को रद्द करने की मांग की गई। 

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान सोनू मालपुरिया ने कहा कि सरकार छात्रों के ऊपर केस दर्ज कर रही है जिसको लेकर अब वह सड़कों पर उतर चुके हैं। हरियाणा के युवा सबसे ज्यादा फौज में भर्ती होकर देश की सेवा करते हैं और बाकी युवा खेती करते हैं। सरकार युवाओं को न तो खेती करने लायक छोड़ रही है न ही भर्ती में शामिल होने के। किसानों ने सरकार को ज्ञापन सौंप के चेतावनी दी कि यदि अग्निपथ योजना रद्द न की गई तो वे सचिवालय में ही प्रदर्शन पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें