फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लाठीचार्ज के विरोध में भड़के किसान

Tue, 18 Aug 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
किसान भवन के बाहर पुतला फूंकते किसान व मंजूदर संगठन के नेता। स्रोत : संगठन - फोटो : Archive
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने हांसी में लाठीचार्ज और भारत-अमेरिका कृषि समझौते के विरोध में सोमवार को किसान भवन के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। संगठन ने दर्ज प्राथमिकी रद्द करने, किसान नेताओं व अन्य लोगों को छोड़ने की मांग की। इसके साथ राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर भारत-अमेरिका कृषि समझौते को तुरंत रद्द करने की मांग की।
भाकियू किसान भवन के उप प्रधान अनिल कादियान ने हांसी में पुलिस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस और सिविल ड्रेस में लोगों ने जमकर लाठियां बरसाईं। यही नहीं उन पर पत्थर तक मारे गए। किसान नेताओं ने जीवन कुंडू मामले के मुख्य आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी व परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। इसके साथ लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित करने और किसान नेता सुरेश कौथ, सुमित दलाल समेत 10 लोगों पर दर्ज हत्या व देशद्रोह में दर्ज प्राथमिकी रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन पत्र सौंपा। ज्ञापन में किसान व जनविरोधी अमेरिका-भारत कृषि समझौते को तुरंत प्रभाव से रद्द करने की मांग की गई। इसके अलावा मोर्चा ने पश्चिम बंगाल में जनसमस्या उठाने पर कार्यकर्ता पर हुए जानलेवा हमले की भी कड़े शब्दों में आलोचना की। इस मौके पर सीटू राज्य सचिव सुनील दत्त, अनिल कादियान, बिंटू मलिक, डॉ. सुरेंद्र मलिक, राजपाल, दिलावर सिंह राठी, प्रदीप जागलान, दरियाव सिंह कश्यप, जयभगवान और एडवोकेट पवन सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें