फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पानीपत-गुजरात पाइपलाइन के विरोध में किसान लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। जिला के 13 गांवों के किसानों ने पानीपत-गुजरात तेल पाइपलाइन का विरोध शुरू कर दिया है। किसानों ने लामबंद होकर रविवार को पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार को उनके निवास स्थान पर ज्ञापन सौंपा है। किसानों ने पाइपलाइन के विषय में मंत्री कृष्णलाल पंवार से बातचीत की और समस्या के समाधान की मांग की। मंत्री ने जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है
विज्ञापन

इसराना और मतलौडा क्षेत्र के 13 गांवों के किसान रविवार को मतलौडा में एकजुट हुए। उन्होंने उदयभान भालसी की अध्यक्षता में बैठक की और फिर पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार के साथ मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कंपनी ने किसानों की जमीन एक्वायर की है। किसानों की जमीन की राशि कम दी जा रही है। इसमें 80 लाख का 40 प्रतिशत किसानों को वितरित किया जाना है, जो किसानों के हिसाब से काफी कम है। किसानों का कहना है कि अगर पाइपलाइन उनके खेत के बीचोबीच जाती है तो उन्हें काफी मात्रा में नुकसान होगा। अगर किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे की बात की जाए तो 1962 के एक्ट के अनुसार ही उन्हें मुआवजा प्रदान किया जा रहा है। जिसको लेकर किसानों में रोष है। किसानों का कहना है कि एक नीति का गठन किया जाए। जिसमें मुआवजे की राशि को बढ़ाया जाए। जिससे किसानों की आने वाली पीढ़ी को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें