फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दहेज के लिए गर्भवती को पीटा, गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। संजय कॉलोनी निवासी विवाहिता से उसके पति और देवर ने शादी के अगले ही दिन 50 लाख रुपये की मांग की। उससे दहेज में बड़ी कार भी मांगी। लगभग सवा साल बाद जब वह गर्भवती हुई दहेज के लिए उसे पीटा गया। इसमें उसका गर्भपात भी हो गया। अब पीड़िता ने इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में ससुरालियों पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

संजय कॉलोनी निवासी शीतल ने बताया कि उसकी 24 फरवरी 2023 को भिवानी के नया बाजार निवासी सूरज के साथ शादी हुई थी। शादी के अगले ही दिन पग फेरे पर उसके पति सूरज व देवर रोहित ने उसके घर आकर 50 लाख रुपये की मांग कर दी। उसके पिता ने शादी में दहेज के तौर पर उन्हें कार दी थी। उसके पति सूरज ने बड़ी कार की भी मांग की। उसके साथ लगातार मारपीट की जाने लगी। उसको दहेज के लिए बुरी तरह से प्रताड़ित किया। वह सब कुछ सहती रही। शादी के लगभग सवा साल बाद जब जब वह गर्भवती हुई तो उसके साथ मारपीट की गई। इसमें उसका गर्भपात भी हो गया। उसका ससुर उसे चरित्रहीन कहकर ताने देता था। इन्होंने दहेज के लिए अब उसे घर से निकाल दिया है। उसकी पुलिस से मांग है कि उसके पति सूरज, देवर रोहित, ससुर देवेंद्र, सास प्रवेश देवी, रोहित की बुआ सुमन देवी, और फूफा जोगेंद्र सिंह पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें