फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडियों में किसान परेशान, अनावश्यक शर्तें तुरंत हटाए सरकार : राव नरेंद्र सिंह

विज्ञापन
मंडी में किसानों से बातचीत करते कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह। - फोटो : File photo
विज्ञापन
समालखा। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने रविवार को अनाज मंडी का दौरा कर गेहूं खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया, साथ ही उन्होंने किसानों से बातचीत कर मंडी में उनको आ रही समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि कांग्रेस ने सात अप्रैल से प्रदेशभर की अनाज मंडियों का दौरा शुरू किया है और अब तक पानीपत, अंबाला, यमुनानगर समेत आठ से नौ मंडियों का निरीक्षण किया जा चुका है। उन्होंने दावा किया कि हर जगह किसान परेशान नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बायोमेट्रिक, गेटपास और ट्रैक्टर से जुड़ी शर्तें अनावश्यक हैं, इनसे छोटे और गरीब किसानों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। बुजुर्ग किसानों और महिलाओं के लिए भी ये नियम व्यावहारिक नहीं हैं। उन्होंने मांग की कि इन शर्तों को तुरंत हटाकर खरीद प्रक्रिया को सरल बनाया जाए। नमी जांच के लिए भी उन्होंने सवाल उठाए। उनका कहना था कि अलग-अलग मशीनों में अलग-अलग रीडिंग आ रही है। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि बारिश के चलते बढ़ी नमी को देखते हुए नियमों में राहत दी जाए। इस मौके पर पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादियान, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय छौक्कर, रघवीर संधू, नेत्री अंजू सुरेश छौक्कर, सुनीता राज आर्या, मोहकम सिंह छौक्कर, हरियाणा प्रदेश सचिव जसबीर पानू, पानीपत ग्रामीण जिलाध्यक्ष रमेश मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष सचिन कुंडू, युवा प्रदेश सचिव राजीव कुहाड़ व मास्टर अजमेर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें