फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किसानों ने उजाड़ी धान की पौध

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। हरियाणा और यूपी के बीच यमुना में जमीन का विवाद फिर से गहरा गया है। यूपी के मवी और हरियाणा के रिशपुर गांव के किसान आमने-सामने आ गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार शाम को खेत में काम कर रहे रिशपुर के किसानों पर हवाई फायर कर दिए और करीब आठ एकड़ की धान की पौध उजाड़ दी। साथ ही धान रोपाई के लिए तैयार किए खेतों में भी ट्रैक्टर चला दिया। आरोप है कि उनकी सूचना पर पहुंची सनौली थाना की पुलिस की मौजूदगी में भी यूपी के किसानों ने करीब दो एकड़ दूर खड़े होकर हवाई फायर किए। पुलिस आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। सनौली थाना की पुलिस ने इसमें दो महिलाओं समेत सात को नामजद कर 25-30 अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रिशपुर गांव के किसान नरेंद्र, अमरजीत व छोटू का कहना है कि वे सोमवार दोपहर बाद अपने खेतों में काम कर रहे थे। यूपी के मवी गांव के 40-50 किसान आए। उनमें से काफी किसान हथियार लिए हुए थे। उन्होंने हवाई फायर करना शुरू कर दिया। वे निहत्थे थे। ऐसे में उनका मुकाबला नहीं कर पाए और पुलिस को सूचना दी। सनौली खुर्द थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन यूपी के किसानों की संख्या ज्यादा होने पर उन्होंने पुलिस की ओर भी फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें