फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किसानों ने 10 मिनट तक बंद रखा पानीपत-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने शनिवार को डाहर टोल पर पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे को बंद रखा। पुलिस ने करीब 10 मिनट बाद ही किसानों को उठा दिया, इसके बाद किसानों ने टोल की एक लेन को छोड़ धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यही पर दोपहर का भोजन किया। वहीं आढ़तियों ने शनिवार को तीन घंटे तौल बंद रखने की चेतावनी दी थी। आढ़ती शनिवार को हड़ताल से दूर रहे।
विज्ञापन

किसान शनिवार को सुबह 10 बजे पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर डाहर टोल पर पहुंचना शुरू हो गए। किसान 11 बजे नेशनल हाईवे पर बैठ गए। एसडीएम नवदीप नैन, डीएसपी नरेंद्र कादियान व नवीन संधू ने किसानों को समझाया। पुलिस व किसानों के बीच कहासुनी भी हुई और किसानों ने टोल के पास ही ट्रैफिक के लिए पानीपत की तरफ जाने वाली एक लेन को छोड़ दिया और बाकी के सामने बैठकर लगातार चार घंटे तक धरना दिया। एसकेएम के जिला संयोजक जयकरण कादियान, सह संयोजक सुनील दत्त, भाकियू युवा जिला प्रधान बिंटू मलिक, उप प्रधान अनिल कादियान सिवाह, पूर्व प्रधान चूहड़ सिंह रावल, मालपुर किसान यूनियन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू मालपुरिया व जिला प्रधान आजाद डाहर ने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार गेहूं खरीद में किसान विरोधी फैसले लागू कर रही है। इस बार गेहूं की सरकारी खरीद में शर्त पूरा करना मुश्किल हा गया है। इससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें