फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मंडियों में धान का उठान धीमी गति से होने से किसानों को हो रही परेशानी

Mon, 27 Oct 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
मंडी में धान का उठान करते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। मंडियों में धान का उठान धीमी गति से होने से किसानोंं को परेशानी हो रही है। जिस कारण किसानों को मंडी में धान रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है। मंडियों में अब तक 204690 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। अभी तक 172290 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। मंडियों में केवल 37573 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया है। जो कुल धान का 52.21 प्रतिशत है। मंडियों में किसानोंं को 73.65 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
किसान राजेंद्र, रामफल और रामेश्वर ने बताया कि वह पिछले दस दिनों से मंडी में धान लेकर बैठे है। खरीद एजेंसी अधिकारियों के कहने पर पिछले दस दिनों से धान को मंडी में सुखा रहे है लेकिन अभी तक एजेंसी द्वारा उनके धान की खरीद नहीं की गई है। उन्हें अभी भी धान में नमी बताकर सुखाने की हिदायत दी जा रही है। उन्होंने एजेंसी अधिकारियोंं से जल्द धान की खरीद करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में धान की खरीद का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। जिससे किसानोंं को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। मंडियों में अब तक 204690 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। साथ ही मंडी में 172290 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। मंडी में 37573 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया है। उठान कार्य में जल्द ही तेजी लाई जाएगी। किसानोंं को 73.65 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। जल्द किसानोंं को बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा।
ऋषु दहिया डीएम हरियाणा वेयरहाउस पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें