फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अवैध संबंधों के शक में किसान की यूपी में गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत के कुराड़ गांव के किसान देवेंद्र देशवाल की सोमवार की सुबह शामली के कैराना क्षेत्र के मामौर गांव में खेत पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने इससे पहले उन पर चाकू से हमला किया था। इसके बचाव में खेत में काम करने वाले सहयोगी पिता-पुत्र आए तो हमलावरों ने उन पर चाकू से वार कर दिया। वह सोमवार का मामौर स्थित अपने खेत में गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने देवेंद्र के उनके परिवार की एक महिला के साथ अवैध संबंध होने के शक में वारदात अंजाम देना स्वीकार किया है। देवेंद्र ने दो दिन पहले अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मामौर सरपंच (प्रधान) पद के लिए उम्मीदवार का पोस्ट डाला था।
पानीपत के सनौली थाना क्षेत्र के कुराड़ गांव के किसान देवेंद्र देशवाल (45) ने शामली के मामौर गांव में 2017 में 50 बीघा खेती की जमीन खरीदी थी। इसके साथ ही वह दिल्ली के एक व्यक्ति की 90 बीघा जमीन ठेके पर लेकर खेती करता था। देवेंद्र देशवाल के भाई राजेश ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब आठ बजे देवेंद्र खेत देखने के लिए मामौर गांव गया था। जहां पर उसके खेत में काम करने वाला इस्लाम भी उसकी बाइक पर बैठकर गया था। जैसे ही वह यमुना नदी पार कर यूपी की यमुना ब्रिज चौकी से करीब एक किमी दूर खेत पर पहुंचे तो मामौर गांव के ही नदीम, सौभान, फरमान और एक युवक ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले देवेंद्र पर चाकू से हमला कर घायल किया। इसके बाद तमंचे से गोली मार दी। गला, छाती और पैर में गोली लगने से देवेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें