पानीपत। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के देरी से पहुंचने के चलते यात्रियों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। सोमवार को 13 ट्रेनें देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यात्रियों को घंटों तक अपनी ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।
सचखंड एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंची। अपनी ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री सोनाली, रजत और जगदीश ने बताया कि हमें यहां अपनी ट्रेनों का इंतजार करते एक घंटे से भी अधिक समय हो गया है। घंटों तक यहां हमें ट्रेनों के इंतजार में अपना कीमती समय खराब करना पड़ रहा है। ट्रेन जितनी देरी से आएगी हम उतनी ही देरी से अपने गंतव्य पर पहुंचेंगे।
सचखंड एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। संबलपुर एक्सप्रेस 53 मिनट की देरी से पहुंची। नई दिल्ली स्पेशल फेयर समर स्पेशल 1:10 घंटे की देरी से पहुंची। गीता जयंती एक्सप्रेस 32 मिनट की देरी से पहुंची। मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 36 मिनट की देरी से पहुंची। अंबाला कैंट पानीपत एमईएमयू 31 मिनट की देरी से पहुंची। हापा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 16 मिनट की देरी से पहुंची। जम्मू मेल 29 मिनट की देरी से पहुंची। नेताजी एक्सप्रेस 28 मिनट की देरी से पहुंची। जम्मू तवी एक्सप्रेस 21 मिनट की देरी से पहुंची। झेलम एक्सप्रेस 29 मिनट की देरी से पहुंची। एकता एक्सप्रेस 23 मिनट की देरी से पहुंची। कुरुक्षेत्र-दिल्ली एमईएमयू 18 मिनट की देरी से पहुंची।