फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmer laborers of Haryana will start from Panipat today

विज्ञापन
Farmer laborers of Haryana will start from Panipat today - फोटो : Panipat
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर पंजाब से शहीद भगत सिंह के गांव से निकली किसान एवं मजदूर पद यात्रा शुक्रवार को पानीपत पहुंची। पंजाब से आई पद यात्रा में लगभग 300 किसान शुक्रवार की रात को पानीपत के किसान भवन में ही रुकेंगे। वहीं सुबह हरियाणा की पहली पदयात्रा पानीपत के हाली पार्क से रवाना होगी, जिसमें शहीद भगत सिंह की भांजी गुरजीत सिंह हरियाणा की पद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। पानीपत से शुरू हुई हरियाणा की पद यात्रा हाली पार्क पानीपत से शुरू होकर सिंघु बॉर्डर जाएगी और वहां जाकर 23 मार्च को शहीदी दिवस मनाएंगे।
विज्ञापन

पानीपत से सटे तीन से चार जिले के किसान और मजदूर शुक्रवार की रात ही इकट्ठा होंगे और उसके बाद पानीपत से सिंघु बॉर्डर के लिए रवाना होंगे। पंजाब से 300 किसान पानीपत पहुंचे हैं, जिसमें पानीपत, करनाल और सोनीपत के किसान हाली पार्क में मिलने के बाद करीब 500 से ज्यादा किसान हो जाएंगे, जिसके बाद सुबह 10 बजे से हाली पार्क से सिंघु बॉर्डर के लिए रवाना होंगे।
सिंघु बॉर्डर की ओर रवाना होने वाली पदयात्रा के किसान पानीपत में चार जगह महासभाएं करते हुए जाएंगे। सबसे पहले किसान हाली पार्क में महासभा करेंगे, गांव सिवाह और समालखा के बाद गांव पट्टीकल्याणा में सभा करेंगे। जिसमें पदयात्रा करने वाले किसानों का पूरा दिन पानीपत में महासभा करने में ही बीतेगा। जिसके बाद वह मुरथल में रात को आराम करेंगे।
विज्ञापन

उक्त जानकारी संयुक्त किसान मोर्चा के नेता इंद्रजीत सिंह, सीटू प्रदेश महासचिव जय भगवान, स्वागत समिति के चेयरमैन जयकरण कादियान, भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान कुलदीप बलाना, उपाध्यक्ष बिंटु मलिक , खेत मजदूर यूनियन नेता दरियाव सिंह कश्यप, राजेंद्र छोक्कर, किसान सभा के डा सुरेंद्र मलिक ने आज किसान भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए दी। इस अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा के प्रमुख नेता मेजर सिंह पुन्नूवाल, इंदरजीत सिंह, खेत मजदूर नेता विक्रम सिंह, मजदूर नेता जयभगवान, डा के हेमलता, दरियाव सिंह, जगमाल सिंह इत्यादि उपस्थित रहेंगे। महिला, कर्मचारी, छात्र-युवा व अनेक सामाजिक संगठनों से इन पदयात्राओं के सहयोग की अपील की गई है। स्थानीय नागरिकों और गांव की सामुदायिक पंचायतों ने जत्थों का स्वागत करने और ठहरने, भोजन व चाय पानी की व्यवस्था के लिए स्वागत कमेटियों का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें