फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मजदूर की दिल का दौरा पड़ने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। चार महीने से पानीपत टोल पर किसान आंदोलन में पानी की सेवा करने वाले किसान मजदूर भूपेंद्र निवासी तहसील कैंप पानीपत की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। शनिवार की रात भूपेंद्र को सीने में दर्द शुरू हुआ तो उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार की सुबह 11 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।
विज्ञापन

शनिवार की रात गुरनाम सिंह चढूूनी के आने पर वह टोल पर ही थे और बाकी सभी किसानों के लिए जलेबी लेकर आए थे। भूपेंद्र रोज टोल प्लाजा पर पहुंचकर आने-जाने वाले लोगों को पानी पिलाते थे। भूपेंद्र ही नहीं उसकी पत्नी भी टोल प्लाजा पर पहुंचकर सेवा करती थीं। रात को भूपेंद्र के साथ उसकी पत्नी भी आई थीं। भूपेंद्र की पत्नी और अन्य किसानों का कहना है कि वह बिल्कुल स्वस्थ थे। अचानक रात को दर्द शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें