फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने ईंख की फसल में चलाया ट्रैक्टर, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि कानूनों के विरोध में रविवार को इसराना में फिर एक किसान बलवान सिंह ने अपनी फसल बर्बाद कर दी। किसान ने अपनी ईख की फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने खेत में पहुंचकर किसान को रोका, लेकिन तब तक वह आधा एकड़ ईख की फसल को बर्बाद कर चुका था।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम के कार्यक्रम का विरोध करेंगे किसान
इसराना। भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने कहा कि 13 मार्च को इसराना में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के प्रस्तावित कार्यक्रम का विरोध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर भाकियू ने 10 मार्च को इसराना के छोटू राम किसान भवन में बैठक भी बुलाई है। इस दौरान प्रदीप जागलान, सत्यनारायण कुंडू, दयानंद, रामफल, महाबीर, नरेश जागलान, कृष्ण, साहिल, रविंद्र, बिंदु व बीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें