फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खेतों की सप्लाई 15 दिन बाद भी ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। बिजली निगम लाख दावों के बाद भी तेज आंधी व बारिश के 15 दिन बाद भी खेतों के ट्रांसफार्मर और खंभे खड़े नहीं कर पाया है। ऐसे में किसानों को सीजन की शुरुआत में ही बिजली को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में बिजली न होने से हरे चारे की फसल में पानी नहीं आ पा रहा है। ऐसे में फसल सूखने लगी है। वहीं धान की पौध की बिजाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

करीब 16 दिन पूर्व आई तेज आंधी व बारिश के कारण क्षेत्र में 70 ट्रांसफार्मर और बिजली लाइनों के करीब 700 पोल टूट गए थे। जिससे खेतों व गावों की सप्लाई पूर्ण रूप से ठप हो गई थी। बिजली कर्मचारियों ने दिन रात एक कर तीसरे दिन गावों की बिजली सप्लाई तो सुचारू रूप से बहाल कर दी थी। लेकिन खेतों की कुछ सप्लाई तो बहाल हो गई और कुछ खेत अब भी बंद है। जिससे खेतों में हरे चारे की फसल खराब होने की स्थिति में आ गई है।
क्षेत्र के शेरा, धर्मगढ़, कवी, जोशी, अहमदपुर माजरा, नारा अदियाना, अटावला, दरियापुर व उरलाना समेत कई गावों में तेज आंधी का प्रवाह हुआ था । जिसमें बड़े बड़े पेड़ उखड़ गए थे या फिर टूट कर गिर गए। किसान राजेश, कर्मबीर और शमशेर ने बताया कि धान की पौध की बिजाई करनी है। बिजली न आने पर धान की प्योध की बिजाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में धान रोपाई में देरी हो सकती है। वहीं हरे चारे की फसल में भी पानी नहीं आ रहा है। यह फसल सूख रही है। ऐसे में पशुओं के लिए हरे चारे का संकट भी गहरा सकता है।
विज्ञापन

वर्जन :
एसडीओ सत्यवान कादियान ने बताया कि तेज आंधी के कारण क्षेत्र में 700 पोल टूट गए थे और करीब 70 ट्रांसफार्मर गिर गए थे। गांवों की बिजली सप्लाई सुचारु कर दी थी। ज्यादा पोल टूटने के कारण कुछ खेतों की सप्लाई अभी बंद है। कर्मचारी दिन रात काम में जुटे हुए हैं। अगले दो तीन दिन में खेतों की सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें