संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। थाना क्षेत्र के गांव खलीला में खेत में काम करने वाले मजदूर रूपेश (32) ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे और काफी समय से खलीला गांव में रहते थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच की। परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
बिहार के पूर्णिया जिले के सतीश ने बताया कि उनके गांव के रूपेश सात साल से खलीला में रह रहे थे। उनकी शादी हो चुकी थी और तीन बच्चे व पत्नी बिहार में रहती थी। मंगलवार शाम को रूपेश ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद साथियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भेज दिया। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
-वर्जन
खलीला गांव में मजदूर ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
-दीपक, प्रभारी थाना समालखा