इसराना (वि)। एनसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नेशनल वॉलंटरी ब्लड डोनेशन डे एवं स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत ब्लड डोनेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। कॉलेज के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर एनके कालिया ने रिबन काटकर कार्यक्रम का उद्धाटन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर डॉक्टर ईशा गुप्ता ने किया। डॉक्टर एनके कालिया ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर 17 दिसंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चलाया जा
रहा है। इसी मुहिम के तहत एनसी मेडिकल कॉलेज ने कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा गांव-गांव जाकर हेल्थ चेकअप चेकअप कैंप लगाए व आज नेशनल वॉलंटरी ब्लड डोनेशन डे पर ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया।
इस अवसर पर डॉ. सचिन चौहान ब्लड सेंटर प्रभारी, डॉ. शिखा गोयल, डॉ. दीर्घा सिंह, सुरेश कुमार, एनएस बिना आदि मौजूद रहे।