फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वृंदावन गया था परिवार, घर से 25 हजार नकदी, जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नूरवाला की इंदिरा विहार कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बना लिया। चोर मकान से करीब 25 हजार रुपये की नकदी और सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। वारदात के समय परिवार धार्मिक यात्रा पर वृंदावन गया हुआ था।
विज्ञापन

अमित कुमार ने बताया कि वह नौ नवंबर को अपने परिवार के साथ वृंदावन गए थे। वे 12 नवंबर की तड़के करीब तीन बजे वापस अपने घर आए। उनको मुख्य दरवाजे का ताला और अंदर रखी अलमारी टूटी हुई मिली। घर का सारा सामान और कपड़े बिखरे पड़े थे।
उनकी अलमारी से 25 हजार रुपये की नकदी, बेटी के सोने के टाप्स और एक सोने की चेन गायब मिली। आसपास के लोगों ने पूछताछ में बताया कि वारदात की रात करीब 11 बजे उनके घर की अचानक लाइट बंद हो गई थी। चोर इसका फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया। तहसील कैंप थाना प्रभारी बंसीलाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया था। पीड़ित की शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें