फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हरे कृष्ण हरे राम महामंत्र का किया सामूहिक जाप

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ ( इस्कॉन ) द्वारा अंसल सुशांत सिटी के ब्लॉक बी में शुक्रवार को संकीर्तन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में भक्तों ने हरे कृष्ण हरे राम महामंत्र का सामूहिक जाप किया और भक्तों द्वारा भगवान कृष्ण की लीलाओं और भक्ति मार्ग की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

इस्कॉन के उपस्थित भक्त ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण के प्रति भक्ति और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत शाम छह बजे मधुर हरिनाम संकीर्तन से हुई। इसमें भक्तों ने हरे कृष्ण हरे राम महामंत्र का सामूहिक जाप किया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षक हंस के आकार का रथ विशेष रूप से उपस्थित था। जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। भक्तों और स्थानीय लोगों ने रथ पर भगवान श्रीकृष्ण को फूल, भोग और आरती अर्पित की। इससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस्कॉन के भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भक्ति मार्ग की महत्ता पर प्रकाश डाला। संकीर्तन और रथ के माध्यम से भक्ति का यह आयोजन मन को शांति और आत्मा को ईश्वर से जोड़ता है। इसका उद्देश्य समाज में प्रेम, शांति और भक्ति का संदेश फैलाना है। कार्यक्रम में श्रीमद्भागवत गीता और इस्कॉन की शिक्षाओं पर आधारित साहित्य भी वितरित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें