फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: देवेंद्र हत्याकांड में परिजन एसएसपी शामली से मिले, चार-पांच और लोगों पर जताया शक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। उत्तरप्रदेश के कैराना जनपद के मामौर गांव के खेत में कुराड़ गांव के किसान देवेंद्र की हत्या के मामले में परिजनों ने एसएसपी शामली रामसेवक गौतम से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर असंतोष जताया और इसमें चार-पांच और लोगों के शामिल होने का शक जताया। एसएसपी ने उनको एक सप्ताह में पूरे मामले का खुलासा करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

कुराड़ गांव के रोहित और परिजन अंकित के साथ 15 से 20 लोग शुक्रवार को शामली में एसएसपी रामसेवक गौतम से मिले। उन्होंने बताया कि देवेंद्र 16 जून को घर से मामौर गांव स्थित अपने खेत में गए थे। उनके साथ मोटरसाइकिल पर साझीदार भी था। खेत के नजदीक घात लगाकर उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने चाकू और गोली से उनकी हत्या कर दी। कैराना थाना पुलिस ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया था। इसमें तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई। इनको भी रिमांड पर लेकर पूछताछ नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में कई अन्य लोग शामिल हैं। उनका इस वारदात में हाथ है। परिजनों ने एसएसपी को मामले में शक पर चार-पांच लोगों के नाम बताए। उन्होंने कहा कि उक्त लोगों का रिमांड लिया जाए तो पूरा मामला खुल जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि देवेंद्र की हत्या के समय तीन से चार युवक मौके पर मौजूद थे। जिनके खिलाफ पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे ग्रामीणों में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें