फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली पाइप बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रजापुर में चल रही एस्ट्रल (Astral), सुप्रीम और आशीर्वाद कंपनी के नकली पाइप बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है। गुुरुग्राम की टीम ने पानीपत सदर थाना थाना पुलिस के साथ मिलकर रजापुर में स्थित फैक्टरी में कार्रवाई की है। आरोपी फैक्टरी मालिक के खिलाफ कॉपी राइट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


फरीदाबाद की डवुआ कॉलोनी निवासी अवतार सिंह ने बताया कि वह गुरुग्राम स्थित प्रोटेक्ट आईपी सॉल्यूशन लिमिटेड कंपनी में एचआर विभाग में वरिष्ठ जांच अधिकारी के पद पर कार्यरत है। उन्हें सूचना मिली कि रजापुर में एस्ट्रल, सुप्रीम और आशीर्वाद पाइप बनाने की फैक्टरी चल रही है। सूचना पर वह साथी टिकेश्वर नाथ झा और राजेश सक्सेना के साथ संबंधित थाना पुलिस को साथ लेकर फैक्टरी पहुंचे। फैक्टरी में मालिक प्रताप सिंह नहीं मिला।

फैक्टरी में बन रहे पाइपों पर एस्ट्रल, सुप्रीम और आशीर्वाद का मार्क लगा हुआ था। वहां से करीब 1700 नकली पाइप, बंडल, खाली बैग और डाई बरामद की है। वहीं एस्ट्रल कंपनी के मार्का लगे 210, सुप्रीम के 80 और आशीर्वाद के 25 नकली बैग मिले। जांच के लिए टीम ने पाइप और बैग का एक-एक सैंपल लिया। टीम ने पूरे सामान को रजापुर के सरपंच अमरजीत के सामने फैक्टरी मालिक प्रताप के भाई कृष्ण को सौंपा है।
विज्ञापन


आरोपी फैक्टरी मालिक पर कॉपीराइट के तहत केस दर्ज
जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी प्रताप सिंह कंपनी के नकली प्रोडक्ट तैयार करवाकर सप्लाई करता था। इससे उसे दो गुना तक फायदा होता था। प्रताप कंपनी का नकली मार्क लगाकर फायदा उठा रहा था। सदर थाना पुलिस जांच अधिकारी की शिकायत पर कॉपी राइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें