इसराना। परढाना गांव के पास एक फैक्ट्री कर्मचारी ने कुछ बदमाशों पर मारपीट करने व फैक्ट्री मालिक से मंथली दिलाने की मांगने की बात कहकर धमकाया गया। फैक्ट्री कर्मचारी ने किसी तरह युवकों के चंगुल से बच कर फैक्ट्री में भाग कर जान बचाई। पुलिस ने फैक्ट्री कर्मचारी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में आशु वासी अर्जुन नगर काबड़ी पानीपत ने बताया कि वह परढाना जवाहरा रोड पर कैटलेगो फ्शोनिंग में काम करता है। बुधवार देर रात करीब सवा 10 बजे श्रमिकों को लेने के लिए कंपनी की गाड़ी से परढाना गांव में गया था। इस दौरान काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी से आए चार व्यक्तियों ने उनकी गाड़ी को रोककर पहले तो उससे गाली गलौज की। इसके बाद उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोप है कि बदमाशों ने उसे फैक्ट्री मालिक से 50 लाख रुपये दिलवाने की मांग की। बदमाश उसे जबरदस्ती से घसीटकर गाड़ी में डालने लगे। किसी तरह उसने उनसे छुड़वा कर फैक्ट्री की तरफ भाग कर अपनी जान बचाई।