फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फैक्टरी में सुपरवाइजर ने फंदा लगा की आत्महत्या

Sat, 11 Oct 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत।पुराना औद्याेगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी के गाेदाम में शुक्रवार को सुपरवाइजर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कर्मचारियाें ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनाें काे दी। पुलिस व मृतक की पत्नी माैके पर पहुंची। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।
विज्ञापन

पुराना औद्याेगिक थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह करीब दस बजे सूचना मिली थी कि एक युवक ने फैक्टरी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान यूपी के जिला फरुखाबाद हाल निवासी गंगाराम कॉलोनी अशाेक (35) के रूप में हुई। उसके साथ पत्नी व दाे बच्चे भी रहते थे। वह पिछले छह साल से फैक्टरी में सुपरवाइजर के पद कार्यरत था। वह शुक्रवार सुबह घर से ड्यूटी पर आया था। उसके बाद उसने गाेदाम के अंदर जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें