कुटानी रोड पर रखे बोर्ड को हटाने के लिए कहने पर फैक्टरी मालिक ने किसान पर नुकीले हथियार से हमला कर घायल कर दिया। किला थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कुटानी रोड निवासी सरताज सिंह ने बताया कि वह सात सितंबर को साढ़े सात बजे अपने खेत में फसल देखने के लिए जा रहा था। जब वह खेत के रास्ते पर पहुंचा तो अशोक ने अपनी फैक्टरी के सामने सड़क पर बोर्ड डालकर रास्ता बंद किया हुआ था। उसने अशोक को बोर्ड हटाने के लिए कहा तो वह गाली-गलौज और हाथापाई करने लगा। जेब से नुकीला हथियार निकालकर उसकी नाक पर मारा। उसकी नाक से खून बहने लगा और वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसने बचाव के लिए शोर मचाया तो तेजबीर सिंह आ गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। मारपीट के दौरान उसके गले से छह तोले की चेन गिरकर गुम हो गई।