फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फैक्टरी में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, कच्चा माल राख

विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
पानीपत। औद्योगिक नगरी में आग से फैक्टरी राख हो रही हैं। डाडोला रोड स्थित ओम टैक्स फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट के चलते लगी आग में पूरा भवन जल गया और कच्चा माल, कॉटन वेस्ट समेत मशीनरी जल गई।
विज्ञापन

फैक्टरी मालिक ने लाखों रुपये के नुकसान का दावा किया है। वहीं दकमल विभाग को कर्मियों की हड़ताल के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अमित गुप्ता ने बताया कि उनकी फैक्टरी ओम टैक्स इंडिया के नाम से डाडोला रोड पर है। फैक्टरी में बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आग लग गई। उन्होंने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग बढ़ती चली गई। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी है। इसमें पर कच्चा माल, कॉटन वेस्ट, मशीनरी के साथ बिल्डिंग भी जल गई।
इधर दमकलकर्मियों की हड़ताल वीरवार को नौवें दिन भी जारी रही। जिला प्रधान रणबीर नांदल ने कहा कि सरकार दमकलकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

कच्चे कर्मी अपनी मांगों के लिए पिछले बुधवार से हड़ताल पर हैं। उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। ऐसे में आग लगने से लोगों को लगातार नुकसान हो रहा है। दमकल विभाग में कच्चे कर्मी जी जान के साथ काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें