इसराना। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने वीरवार को बुआना लाखू के उन खेतों का दौरा किया। उन्होंने किसानों को उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया। गांव में करीब 100 एकड़ गेहूं पिछले दिनों जल गया था।
कृष्णलाल पंवार ने बताया कि 2014 से पहले किसानों को फसल जलने पर कोई मुआवजा नहीं दिया जाता। पूर्व की सरकारों ने फसल जलने पर दस पैसे मुआवजा तक नहीं मिला। ऐसे ही 2014 में प्रदेश में मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी। पहली बार में किसानों की सुध ली और किसान की फसल जलने पर सात हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया। इसे अब बढ़ाकर 12 हजार कर दिया है। उन्होंने साथ आए हुए प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सभी किसानों का रिकार्ड सरकार के पास भेजें। इससे समय रहते किसानों को जली हुई फसल का मुआवजा दिया जाए। इस मौके पर एसडीएम नवदीप नैन, डीएसपी आत्माराम, तहसीलदार नरेंद्र दलाल, नायब तहसीलदार बंसी लाल, थाना प्रभारी महीपाल सिंह, संदीप मलिक और बलवान सिंह मौजूद रहे।