फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में आसान प्रश्न देखकर खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई 12वीं बोर्ड टर्म दो की समाजशास्त्र विषय की परीक्षा शुक्रवार को हुई। वहीं, 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने वैकल्पिक विषयों की परीक्षा दी। विषयों में छात्र संख्या बहुत कम होने के कारण जिला मुख्यालय में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई की गाइडलाइन का पालन किया गया था। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थी ने बताया कि समाजशास्त्र विषय में आसान प्रश्न पूछे गए थे। इससे विद्यार्थी काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीबीएसई द्वारा जारी निर्देश का पालन करते हुए सभी परीक्षार्थी विद्यालय ड्रेस एवं पहचान-पत्र के साथ मास्क पहने हुए केंद्र पर पहुंचे। प्रवेश द्वार पर जांच के बाद सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति दी गई। परीक्षा के दौरान हर गतिविधि पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही थी।
वर्जन-
- शुक्रवार को 12वीं कक्षा का समाजशास्त्र विषय तथा 10वीं का ऑप्शनल विषयों का पेपर हुआ। इन विषयों में बहुत कम विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सभी परीक्षा केंद्रों पर पेपर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनीता तोमर, जिला कोआर्डिनेटर, सीबीएसई, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें