फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्याज पर लिए पैसे न लौटाने पर छोटे भटूरे संचालक को दो फाइनेंसरो ने मिलकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जाटल रोड पीपल वाली गली में 25 हजार रुपये न लौटाने पर दो फाइनेंसरों ने छोले भटूरे संचालक के साथ मारपीट की। आरोप है दोनों फाइनेंसर के पास लाठी डंडे थे, जिससे उसपर हमला किया गया। भीड़ को देखकर वह फरार हो गए, लेकिन जान से पहले दोनों जल्द पैसे लौटाने और न लौटाने पर जान से मारने की धमकी दी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने दोनों फाइनेंसरो के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गौरव निवासी न्यू दिवान नगर ने बताया कि उसकी पीपल वाली मंडी में छोले भटूरे की दुकान है। उन्होंने बताया कि उसने सन्नी व सोनू फोर फाइनेंसर से एक साल पहले एक लाख रुपये उधार लिए थे। जिनकी वह किस्ते भरता था, लेकिन कोविड-19 की वजह से उसकी दुकान बंद हो गई। पैसे कमाने का रोजगार बंद हो गया। जिस वजह से वह भरने में असमर्थ हो गया। गौरव ने बताया कि उसके 25 से 30 हजार रुपये ही बकाया थे। फाइनेंसरो ने उपरोक्त पैसे भी लौटाने का दबाव बनाया। उसने थोड़ा समय मांगा, लेकिन शुक्रवार को सन्नी व सोनू दुकान पर आए और इसी रंजिश में उसे दुकान के बाहर लाकर मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें