शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। स्रोत : संस्था
- फोटो : chineni news
पानीपत। श्रीराम सेवादल द्वारा बसरत रोड श्रीराम धर्मशाला स्थित राजन चावला मेमोरियल डिस्पेंसरी में शुक्रवार को नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में करनाल मधुबन के अर्पणा अस्पताल की अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ डॉ. स्तुति गर्ग और उनकी टीम ने 65 व्यक्तियों के नेत्रों की जांच की। इनमें से तीन व्यक्ति मोतियाबिंद के ऑपरेशन योग्य मिले।
श्रीराम सेवा दल के प्रधान हरबंस आनंद ने बताया कि शिविर में तीन मोतियाबिंद के मरीज मिले। जांच के बाद आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवा दी गई। मधुबन के अस्पताल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाता है। ऑपरेशन के समय व बाद में अस्पताल द्वारा ही खाने, रहने की व्यवस्था होती है। डिस्पेंसरी में सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार शाम को चार से छह बजे तक पानीपत के डॉ. दिनेश वशिष्ठ ( शिशु रोग विशेषज्ञ ) अपनी फ्री सेवाएं देंगे तथा डिस्पेंसरी से मुफ्त दवा दी जाएंगी। इस अवसर पर रामस्वरूप चावला, सुंदर लाल वधवा, स्वर्ग आश्रम के प्रधान शिवपुरी, राकेश आनंद, श्याम सुंदर ग्रोवर व तिलक राज छोकरा उपस्थित रहे।
शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। स्रोत : संस्था- फोटो : chineni news