फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डॉक्टर से मांगी एक करोड़ की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। असंध रोड स्थित सुनील मेमोरियल अस्पताल के संचालक डॉ. संजय सैन से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए 24 घंटे के भीतर रकम देने के लिए कहा है। साथ ही रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। डॉ. संजय सैन ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे उनके व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से धमकी भरा संदेश आया। संदेश भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा होने का दावा किया और एक करोड़ रुपये की मांग की।
डॉ. संजय सैन के अनुसार, आरोपी ने उनकी गतिविधियों पर नजर रखने और रेकी करने की बात भी कही। साथ ही उनको 24 घंटे का समय देकर रुपये देने नहीं अंजाम भुगतने की धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

डॉ. संजय सैन से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की सूचना मिली है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। नंबर की तकनीकी जांच कर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। डॉक्टर की सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। -विकास कुमार, डीएसपी मुख्यालय

साइबर सेल, सीआईए भी जांच में जुटी
शिकायत मिलने के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस की टीम डॉक्टर के पास पहुंची। साइबर सेल और सीआईए की टीमें धमकी देने वाले नंबर की जांच करने के साथ कॉल और संदेश से जुड़े तकनीकी साक्ष्य जुटा रही हैं। पुलिस ने डॉक्टर की सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए हैं।
पहले भी दो डॉक्टरों को मिल चुकी हैं धमकियां
शहर में डॉक्टरों से रंगदारी मांगने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले आईबीएम अस्पताल के संचालक डॉ. गौरव श्रीवास्तव और रविंद्र अस्पताल के संचालक डॉ. तुषार को भी रंगदारी के लिए धमकियां मिलने के मामले सामने आ चुके हैं। इन मामलों में पुलिस की जांच जारी है। ताजा घटना के बाद चिकित्सकों में चिंता का माहौल है।
पिछले डेढ़ माह में विदेशों से कॉल कर दो नेताओं और चार कारोबारियों से भी रंगदारी मांगी जा चुकी है। बदमाश बड़े गैंग का नाम लेकर दहशत पैदा कर रहे थे। पुलिस ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई कर रही है और एक अभेद्य एप को भी जल्द लॉन्च किया जाना है, जिससे धमकी भरी कॉल आने से पहले ही पता चल सकेगा। डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स के अनुसार, विदेश में बैठकर कॉल कर धमकी देने वाले बदमाशों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें