पानीपत। दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑपफ इंडिया की पानीपत शाखा द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। मुख्य वक्ता चेन्नई से प्रदीप राधाकृष्णन और कोयंबटूर से सैयद नाजिर ने शिरकत की।
ब्रांच के अध्यक्ष सीए जगदीश धमीजा ने बताया कि जोहो बुक्स अकाउंटिंग का एक सरल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रयोग होने वाला सॉफ्टवेयर है। आज के ग्लोबल समय में न हम केवल भारत का ही काम कर सकते हैं बल्कि अपने घर पर बैठे-बैठे ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका आदि अनेक देशों की अकाउंटिंग का काम भी कर सकते हैं। जिसमें मुख्यतः जोहो सॉफ्टवेयर का प्रयोग होता है। इसलिए अपने मेंबर्स को जोहो सॉफ्टवेयर के बारे में अधिक जानकारी देने के लिए आज की ट्रेनिंग का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ताओं ने सॉफ्टवेयर से जुड़ी हर जानकारी दी। इसमें जीएसटी व इनकम टैक्स से काम करने के तरीके बताए गए। विदेश से अकाउंटिंग के केस में एंट्री और इनके मिलान के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। मंच संचालन सीए भूपेंद्र दीक्षित ने किया। सीए रविंद्र सिंह, सीए अंकुर बंसल, सीए मितेश मल्होत्रा ने आए हुए मेहमानों का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस मौके पर सीए अंजलि मदान, सीए कविता खुराना, सीए दीपिका अरोड़ा, सीए कविता गोयल, सीए स्वाति मित्तल, सीए धीरज सहजवानी, सीए नीरज वाधवा, सीए हंसराज खुराना, सीए मुकेश शर्मा मौजूद रहे।